{"_id":"61a1246134d63f64d365f2b6","slug":"development-udhampur-news-jmu2486623135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई वर्षों से बदहाल पड़ा है रामनगर का यूथ हास्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई वर्षों से बदहाल पड़ा है रामनगर का यूथ हास्टल
विज्ञापन
रामनगर में कई वर्षों से बदहाल पड़ा यूथ हास्टल
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। खेल प्रतियोगिता व कोचिंग कैंप के दौरान खिलाड़ियों को रहने की सुविधा देने वाला यूथ हॉस्टल वर्षों से बदहाल है। मौजूदा समय में इमारत की हालत इतनी खराब है कि इसमें रहना खतरे से खाली नहीं। कई बार इसकी हालत सुधारने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने 1993 में रामनगर में दो मंजिला यूथ हास्टल का निर्माण किया था। इसके बनने के बाद जब भी रामनगर में कोई खेल प्रतियोगिता होती, या किसी शैक्षणिक शिविर का आयोजन होता तो खिलाड़ियों को इनमें रहने की सुविधा दी जाती थी।
कुछ वर्ष तक तो खिलाड़ियों को बिना किसी परेशानी के सुविधाएं मिलती रही। लेकिन, फिर रख रखाव के अभाव में इसकी हालत खराब होने लगी। करीब तीन वर्षों से हॉस्टल की इमारत बदहाल है। खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इमारत का प्लास्टर निकलता जा रहा है। दीवारों में दरारें बढ़ती जा रही हैं। इसमें अब रहना किसी तरह से भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में अगर खेल विभाग रामनगर में कोई खेल प्रतियोगिता कराता है तो खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था किसी दूसरे स्थान पर करनी पड़ेगी। रामनगर के स्थानीय खिलाड़ियों और लोगों का कहना है कि कई बार इसकी हालत सुधारने की मांग खेल विभाग के सामने रखी है, लेकिन आज तक किसी ने कुछ नहीं किया। कोरोना संकट के कारण करीब डेढ़ वर्ष से किसी तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ है। लेकिन, अगर मौजूदा समय में कोई खेल प्रतियोगिता होती है तो खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
--------
हॉस्टल की इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इमारत के निरीक्षण के लिए जल्द एक टीम जाएगी और इसका पूरा सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद इसकी मरम्मत को लेकर प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे। हॉस्टल के हिस्से में सीआरपीएफ की कंपनी रह रही है, वहीं एक अन्य हिस्से में एसडीएम का कार्यालय व आवास बनाया गया है। इनको भी हॉस्टल खाली करने के लिए लिखा गया है।
- स्वर्ण सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी

रामनगर में कई वर्षों से बदहाल पड़ा यूथ हास्टल- फोटो : UDHAMPUR