{"_id":"61900447d558c81f0b210e22","slug":"development-udhampur-news-jmu2477754165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैरगाह रोड को चौड़ाई देने के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैरगाह रोड को चौड़ाई देने के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन
उधमपुर शहर की सैरगाह रोड, जिसको चौड़ा करने के साथ फुटपाथ तैयार किया जाना है।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में मौजूद सैरगाह रोड के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से रोड को चौड़ा कर लोगों के सैर करने के लिए फुटपाथ और बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। नगर परिषद इसको जल्द शुरू कराने का प्रयास कर रही है।
शहर में करीब 35 वर्ष पहले सैरगाह रोड तैयार की गई थी। आज तक इस रोड का विकास नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में मार्ग की हालत खराब है, और यह लिंक रोड है। सामने से दूसरा वाहन आने पर दोनों वाहनों को एक साथ चलने के लिए स्थान नहीं बचता। लेकिन, अब नगर परिषद ने रोड के विकास की ओर विशेष प्रयास किए हैं। सेंटर रोड फंड (सीआरएफ) के तहत सैरगाह रोड को दोहरा करने और अन्य विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 15 करोड़ मंजूर किए हैं।
इस राशि से तीन किलोमीटर लंबी सैरगाह रोड को चौड़ा किया जाएगा। चौड़ा होने के बाद दोनों तरफ से वाहन एक साथ चल सकेंगे। इसके साथ सैरगाह रोड के किनारे फुटपाथ तैयार किया जाएगा। फुटपाथ पर शहरवासी सुबह व शाम सैर कर सकेंगे। और बैठने के लिए सड़क के किनारे कुछ स्थानों पर बैंच लगाए जाएंगे, जिसमें शहरवासी बैठ कर देविका के मंदिरों व शहर को देखने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
------
शहर में जाम की परेशानी होगी दूर
सैरगाह रोड के चौड़ा होने पर शहर में जाम की परेशानी से भी राहत मिलेगी। मौजूदा समय में ज्यादातर वाहन पुराने राजमार्ग पर चलते हैं। शहर तक पहुंचने के लिए सैरगाह रोड एक वैकल्पिक मार्ग है। लेकिन, मार्ग के तंग होने के कारण इस पर कम वाहन चलते हैं। लेकिन, इसके चौड़ा होने के बाद टाउन हॉल, सैला तालाब और वीनस चौक तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे पुराने राजमार्ग पर वाहनों का भार कम होगा और शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
--------
सैरगाह रोड के निर्माण के लिए राशि को मंजूरी मिल चुकी है। पीडब्ल्यूडी ने डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द डीपीआर तैयार हो जाए, और इसका काम शुरू हो जाए।
- डा. जोगेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष, नगर परिषद