फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   derailed Power of Shri Shakti Express

श्री शक्ति एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

Wed, 22 Oct 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Wed, 22 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
derailed Power of Shri Shakti Express
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात को श्री शक्ति एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। बाद में दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया। इसके चलते यह ट्रेन निर्धारित समय से करीब आधे घंटे देरी से चली। इस हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को श्री शक्ति एक्सप्रेस का इंजन उस समय पटरी से उतर गया, जब उसे शंटिंग के लिए लाया जा रहा था। बताया जाता है कि इंजन को डब्बों से जोड़ने के लिए जिस ट्रैक से आना था, उस ट्रैक पर इंजन नहीं आकर दूसरे ट्रैक पर चला गया और वह ट्रैक अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं था। इसके चलते इंजन पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बन गई। आनन-फानन में दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस घटना के कारण श्री शक्ति एक्सप्रेस करीब आधा घंटा लेट हो गई। हालांकि दूसरे ट्रेनों के परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। रेलवे के अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed