{"_id":"616b2f44216a4116e711a651","slug":"dengue-alert-udhampur-news-jmu2459243110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू बुखार से बचाव के लिए लोग बरतें जरूरी एहतियात--डा. महबूब इकबाल (बीएमओ रामनगर)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू बुखार से बचाव के लिए लोग बरतें जरूरी एहतियात--डा. महबूब इकबाल (बीएमओ रामनगर)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। प्रदेश में बढे़ डेंगू के मामलों को लेकर बीएमओ रामनगर डॉ. महबूब इकबाल ने लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से जानलेवा डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक करीब 280 लोग इस बुखार की चपेट में आए हैं। उनका इलाज जारी है। डेंगू एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। आमतौर पर वह दिन में काटता है। इस मच्छर की विशेष पहचान इसका आम मच्छर से आकार में बड़ा और काला होना है। और वह जमीन से करीब तीन फुट की ऊंचाई तक ही रहता है।
बीएमओ ने बताया कि इसके काटने पर व्यक्ति को तेज बुखार के साथ पूरे शरीर, जोड़ों, आंखों और सिर में तेज दर्द होता है। साथ ही उल्टी आने की समस्या भी पैदा हो जाती है। ये इसके प्रमुख लक्षण हैं। इससे कभी-कभी रोगी की जान के लिए भी जोखिम पैदा हो जाता है। इसलिए लोगों को जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।
-------
इन सावधानियों को बरतें
लोगों को अपने घरों और आसपास अधिक दिनों तक गंदे पानी के अतिरिक्त साफ पानी को भी जमा नहीं होने देना है। अगर, कहीं पानी जमा है तो उसमें मिट्टी का तेल या सरसों का तेल डाल दें। ताकि, उस पानी में डेंगू का मच्छर पैदा न हो सके। इसके अलावा लोग अपने दफ्तर, खेतों और घरों में हमेशा पूरे कपडे़ पहनकर रखें। ताकि, शरीर ढंका रहे।