{"_id":"672139e898ec5db119094d84","slug":"dengu-new-cases-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-116822-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू के 10 नए मामले आए, कुल आंकड़ा पहुंचा 205","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू के 10 नए मामले आए, कुल आंकड़ा पहुंचा 205
Wed, 30 Oct 2024 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार मामले सामने आने से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डेंगू का डंक लगतार जारी है। मंगलवार को डेंगू के 10 मामले सामने आने से अब जिले में डेंगू के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 205 पहुंच गया है।
गौरतलब है कि अक्टूबर माह खत्म हो रहा है और डेंगू के मामले अधिक संख्या में आने शुरू हो गए हैं। हालांकि सुबह और शाम में हल्की ठंड के चलते इतने मामले सामने नहीं आने चाहिए, क्योंकि ठंड में डेंगू मच्छर कम हो जाता है।
स्वास्थ्य विभाग के लिए डेंगू के बढ़ते मामले चुनौती बनने के साथ ही चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग अपने आपको डेंगू के डंक से नहीं बचा पा रहे हैं। अब तक सबसे ज्यादा मामले ब्लॉक टिकरी से सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ब्लॉक चिनैनी है।
स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहा है। मगर उसके बावजूद डेंगू के मामलों में कमी देखने को नहीं आ रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने जीएमसी में डेंगू के टेस्ट की प्रक्रिया को बढ़ाया
स्वास्थ्य विभाग ने जीएमसी में डेंगू टेस्टों की प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। इसके चलते जीएमसी अस्पताल में अब तक डेंगू के 1,556 टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से अब तक जिले में 205 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जीएमसी में डेंगू के टेस्टों की प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। विभाग की टीमें लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही जिन क्षेत्रों से डेंगू पॉजिटिव मामले आए हैं उन क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
गोपाल दास, जिला स्वास्थ्य अधिकारी