फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dengu in udhmapur

Udhampur News: डेंगू के 8 नए मरीज मिले, आंकड़ा 436 पहुंचा

विज्ञापन
dengu in udhmapur
उधमपुर। जिले में मंगलवार को डेंगू के फिर से 8 नए मामले सामने आए हैं। इससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 436 हो गई है। राहत की बात यह है कि अभी तक मिले कुल मामलों में से 345 रोगी ठीक हो चुके हैं और कवल 30 रोगी शेष हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग की करीबी निगरानी में होम ट्रीटमेंट जारी है। इसके अलावा 60 मामले बाहरी राज्यों से संबंधित हैं जिनकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सीजन के अंतिम दौर में चल रहे डेंगू के मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। मंगलवार को मिले ताजा मामलों में से 5 शहर और 3 ग्रामीण इलाकों में मिले हैं। इनमें शहर के वार्ड 11, वार्ड 13 और वार्ड 17 में एक-एक और वार्ड 21 के 2 मामले शामिल हैं जबकि ग्रामीण इलाकों के रिट्टी, दोमेल और नगरोटा में एक-एक मामला मिला है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग अधिकारियों के मुताबिक एक बारिश और तापमान में थोड़ी सी और गिरावट आने के बाद मच्छर जनित रोगों से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले लोगों को अभी बचाव के लिए सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में अब तक डेंगू के 436 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 7 लोग चिकनगुनिया और 6 मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। विभाग के मुताबिक, यह सभी रोग एडीज और एनोफिलीज मच्छरों के जरिए फैलते हैं, इसलिए पानी जमा होने वाले स्थानों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। बरसात के बाद नालियों, कूलरों, फूलदानों, छतों और खाली पड़े गमलों में रुका पानी इन मच्छरों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बन जाता है। बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। स्वयं दवाई लेने या संक्रमण को नजरअंदाज करने से बीमारी गंभीर हो सकती है। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने, सोते समय मच्छरदानी के उपयोग, घर व आसपास सफाई बनाए रखने और पानी को खुले में जमा न होने दें।
इनसेट---
अभी तक मिले डेंगू के कुल 436 मामलों में ब्लाॅक टिकरी के 213, ब्लॉक चिनैनी के 127, ब्लाॅक रामनगर के 29, ब्लाॅक मजालता के 7 मामले शामिल हैं। इसी तरह चिकनगुनिया के कुल 7 मामलों में से चार मेडिकल ब्लाॅक टिकरी और एक रामनगर का है। मलेरिया के सभी 6 मामले मेडिकल ब्लाॅक रामनगर में रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद अभी कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

-------------------------------------
कोट
आमतौर पर नवंबर माह तक डेंगू का प्रकोप कम हो जाता है अथवा थम जाता है लेकिन इस बार अभी शुष्क मौसम बने रहने के कारण अभी भी कुछ मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल हमारी टीमें पूरी सतर्कता के साथ रोकथाम उपायों को लेकर काम कर रही हैं। स्थिति सामान्य है लेकिन लोगों से भी अपील है कि अभी कुछ दिन अपना बचाव रखें क्योंकि मौसम में बदलाव के इस दौर में संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है।-

-विजय कुमार, सीएचओ जिला मलेरिया विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article