फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   demand

उधमपुर में जल्द बने ट्रांसपोर्ट नगर और वेयर हाउस

विज्ञापन
demand
उधमपुर। डिवकाम रमेश कुमार को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपते कारोबारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के कारोबारियों के एक शिष्टमंडल ने जितेंद्र बरमानी की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय में डीसी कृतिका ज्योत्सना की मौजूदगी में डिवकॉम रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारिक समुदाय के विभिन्न मुद्दों को जल्द हल करने की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने बताया कि मांग पत्र में कारोबारियों व शहर के ज्वलंत मुद्दों को शामिल किया गया है। इसमें मुख्य तौर पर लंबे समय से चली आ रही ट्रांसपोर्ट नगर और वेयर हाउस बनाने की मांग है, जिसके कारण नगर के व्यापारी समुदाय को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मीट मार्केट उधमपुर में स्वीकृत पार्किंग परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

साथ ही डिवकॉम को बताया गया है कि सीवरेज परियोजना से शहर भर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, लेकिन मरम्मत की प्रक्रिया बहुत धीमी है। मरम्मत के काम की गुणवत्ता भी बहुत खराब है। उधमपुर के लोग इसका कई बार विरोध कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिलता। इसके अलावा शहर की सुरक्षा को लेकर उधमपुर के मुख्य चौक और विभिन्न व्यस्त बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed