{"_id":"62191f6a539a38770f2ef6cb","slug":"demand-udhampur-news-jmu254589319","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबरैह पंचायत में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबरैह पंचायत में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। बिजली कटौती की समस्या बढ़ने से डबरैह पंचायत के लोग काफी परेशान है। उनका कहना है कि कुछ दिनों से उनके क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। विभाग मनमानी कर दिन रात अघोषित कटौती कर रहा है।
मौसम में हल्का सा बदलाव आने अथवा बूंदाबांदी शुरू होते ही विभाग इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर देता है। इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी गिरदारी लाल, बोध राज, पूरन चंद और मोहन लाल ने बताया कि बिजली की भारी कटौती से घरों में लगे बिजली उपकरण भी खराब होने लगे हैं। अगर विभाग ने जल्द अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विभाग जानबूझ कर लोगों की समस्या को अनदेखा कर अघोषित कटौती कर रहा है। न तो इसके लिए विभाग ने कोई अधिसूचना जारी की है, और न ही कटौती करने का कोई समय निर्धारित किया है। दिन व रात में कभी भी विभाग मर्जी से बिजली बंद कर देता है। जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, जिला प्रशासन से उनकी मांग है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।