फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Demand

बर्कशाप से पखलाई सड़क की हालत में सुधार की उठी जोरदार मांग ।

विज्ञापन
Demand
चिनैनी। तहसील के गांव मांडल में वीरवार को आसपास कई गांवों के लोगों की एक बैठक हुई। जिसमें डीडीसी लाटी पिंकी देवी, डीडीसी चिनैनी उषा देवी, डीडीसी नरसू सुभाष चंद्र, बीडीसी अध्यक्ष चिनैनी प्रकाश चंद और बीडीसी अध्यक्ष नरसू सुभाष मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बर्कशाप से पखलाई फोरवे सड़क की हालत में जल्द सुधार किया जाए, ताकि ग्रामीण इसका लाभ ले सकें। वर्ष 1960 में यह सड़क बनी थी। लेकिन, तब से इसकी मरम्मत पर किसी का ध्यान नहीं गया। जिस कारण इस सड़क के बीच बसते लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। कई लोग स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के चलते जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ता हालत के कारण अब भी इस पर गाड़ियों की आवाजाही नहीं होती। लोगों को कई किलोमीटर पैदल ही सफर करना पड़ता है। इसको लेकर प्रशासन और सरकार को कई बार अवगत कराया है, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। लोगों की मांग है कि जल्द इस पर ध्यान दिया जाए। इस पर डीडीसी और बीडीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही अधिकारियों से यहां का दौरा करने की मांग करेंगे। साथ ही इस सड़क की मरम्मत का कोई हल ढूंढने की भी अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed