{"_id":"61803518169e6f71185bcaa8","slug":"demand-udhampur-news-jmu24706561","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के बकाया वेतन और एनपीएस शेयर के मामले को लेकर प्रशासनिक सचिव से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के बकाया वेतन और एनपीएस शेयर के मामले को लेकर प्रशासनिक सचिव से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जम्मू कश्मीर शिक्षक संघ (जेकेटीए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूटी अध्यक्ष भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में सिविल सचिवालय जम्मू में स्कूल शिक्षा के प्रशासनिक सचिव बीके सिंह से मुलाकात की।
जहां प्रशासनिक सचिव से बातचीत करते हुए भूपिंदर सिंह ने कहा कि शिक्षकों का एनपीएस शेयर लंबित है। साथ ही सितंबर और अक्टूबर माह का वेतन भी शिक्षकों को जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण शिक्षक मुश्किल में हैं। और, अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। त्योहारों की पूर्व संध्या पर भी शिक्षकों को वेतन भी नहीं मिल पाया है।
इस पर प्रशासनिक सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को मान लिया जाएगा और 10 दिनों के भीतर वेतन जारी कर दिया जाएगा। इस मौके पर जेकेटीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर डिंगरा और प्रांतीय विशेष सचिव कुलदीप चंद के अलावा स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के डॉ. रवि शंकर शर्मा और निदेशक समग्रा डॉ. दीपराज कनाथिया मौजूद थे।