{"_id":"67c74e3b696c81161a008e37","slug":"debris-fell-on-jammu-srinagar-highway-road-opened-after-four-hours-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-121030-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गिरा मलबा, चार घंटे बाद खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गिरा मलबा, चार घंटे बाद खुला रास्ता
Wed, 05 Mar 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे खुलने पर मेहाड़ से बस को निकालते ट्रैफिक पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन जिले के कैफेटेरिया इलाके में मंगलवार सुबह हुआ भूस्खलन, सुबह आठ बजे से रही जाम की स्थिति, कश्मीर जाने वाले वाहनों को जखैनी चौक पर रोका गयाउधमपुर। रामबन जिले के कैफेटेरिया इलाके में मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। राहत कार्य पूरा होने के बाद लगभग चार घंटे बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल किया गया।
मैदानी इलाकों में लगातार बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण हाईवे पर कई जगह मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो गया। सुबह आठ बजे से जाम की स्थिति बनी, जिससे कश्मीर जाने वाले वाहनों को उधमपुर के जखैनी चौक पर रोक दिया गया। बटोत इलाके में भूस्खलन के कारण रामबन, किश्तवाड़ और डोडा रूट प्रभावित हुआ। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की मशीनों और कर्मियों ने मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया।
यातायात बंद होने से जखैनी चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छोटे-बड़े यात्री वाहन और ट्रक फंसे रहे। करीब चार घंटे बाद राहत कार्य पूरा होने पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे घाटी की ओर रवाना किया। दोपहर एक बजे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया। रामबन जिले के मेहाड़ में राजमार्ग धंसने से एकतरफा यातायात ही चल रहा है। यहां वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा जा रहा है, ताकि जाम की स्थिति न बने और कोई हादसा न हो। संवाद
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण हाईवे पर ट्रैफिक रोकना पड़ा था। मलबा हटते ही सबसे पहले छोटे वाहनों को निकाला गया। ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए पुलिस लगातार हाईवे की मॉनिटरिंग कर रही है।
जतिंद्र सिंह, डीएसपी ट्रैफिक