{"_id":"4ca5cff8220020df269761a5db934871","slug":"death-slip-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमयू ट्रेन के आगे कूदकर गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमयू ट्रेन के आगे कूदकर गंवाई जान
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
Updated Sun, 10 May 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर स्टेशन से पांच सौ मीटर दूर जम्मू की तरफ जाने वाली डीएमयू ट्रेन के आगे कूद कर एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा ली। ट्रेन की स्पीड अधिक होने के करण उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
मृतक ने लाल कमीज पहन रखी थी। देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। उसकी उम्र 35-40 साल के करीब बताई जा रही है। हालांकि उसकी जेब से शिव शंकर नाम से एक पहचान पत्र मिला है, जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पहचान पत्र श्री वैष्णो देवी की यात्रा पर्ची है। कोई और प्रमाण्ा नहीं मिला है, जिससे पता चले कि वह उत्तर प्रदेश में कहां का है। हादसे के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएमयू को भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे रवाना होने वाली डीएमयू एक घंटे देरी से रवाना हुई। मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। गर्दन दूर गिरी थी। उसकी पक्की पहचान के लिए शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। सभी थानों से भी संपर्क भी किया जा रहा है।