फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   death of army by road accident

सेना की बस से कुचल कर जवान की मौत

Sun, 30 Nov 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 30 Nov 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
death of army by road accident

चिनार के नजदीक केवी स्कूल रोड पर सेना की बस ने पैदल चल रहे पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक जवान सोहन मांझी (30) को कुचल दिया। सोहन सेना की ही 41 ईएमई बटालियन में तैनात था।

विज्ञापन


दोपहर बाद करीब पौने एक बजे वह किसी काम से बाहर निकला था। जानकारी के अनुसार सोहन केवी स्कूल की सड़क से चिनार में कुछ सामान लेने के लिए निकला था। अचानक पीछे से स्कूल के साथ लगी सेना की बस ने उसे कुचल दिया। सड़क किनारे चल रहे मांझी को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
विज्ञापन


बस से हुए हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस को भी लोगों ने रोक लिया। रैंबल थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला सेना का होने के कारण मिलिट्री पुलिस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। हालांकि इस दौरान काफी देर तक मृतक सड़क पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की एंबुलेंस में जवान को मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिला अस्पताल से मृतक का पोस्ट मार्टम कराया गया। सेना ने उसके परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस ने सेना की बस को भी सीज कर लिया और सड़क हादसे में मौत का मामला दर्ज कर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है।


हादसे के कारण व्यस्त चिनार क्षेत्र में गाड़ियों की भी लंबी कतारें लग गई। काफी समय तक जाम लगा रहा। मिलिट्री पुलिस और थाने की पुलिस ने जाम को खुलवाया। जाम खुलने में करीब एक घंटा लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed