फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dear rescue

Udhampur News: गुडार गांव के लोगों ने बार्किंग डियर को कुत्तों से बचाया

विज्ञापन
dear rescue
-उपचार देकर डियर को साथ ले गई वन्यजीव विभाग की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। दरसू पंचायत के गुडार गांव से वन्यजीव विभाग ने एक बार्किंग डियर को रेस्क्यू किया है। नर हिरण की उम्र लगभग 4 महीने है। जानकारी के मुताबिक नजदीक के जंगल से यह हिरण गुडार गांव में आ पहुंचा था, जहां कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। गांववासियों ने उसे कुत्तों के हमले से बचाकर घर में पनाह दी। इसके बाद गांववालों ने वन्यजीव विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन्यजीव विभाग की टीम इसे रेस्क्यू कर साथ ले गई।

टंढे रक्ख, उधमपुर के रेंज अधिकारी महेश अबरोल ने बताया कि सुबह 9 बजे दरसू के पूर्व सरपंच सुभाष ने फोन कर बताया कि उनके गांव गुडार में जंगल से एक बार्किंग डियर पहुंचा है, जिसके पीछे कुत्ते पड़े थे। गांवासियों ने उसे कुत्तों के हमले से बचाया। सूचना मिलने के तत्काल बाद वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उक्त डियर को रेस्क्यू किया। सबसे पहले इसे पशु चिकित्सालय ले जाकर जरूरत के मुताबिक फर्स्ट एड दिलवाया। इसके बाद इस डियर को टंढे रक्ख में पहुंचाया गया है। कुत्ते के हमले में डियर को पीठ पर कुछ हल्की खरोंच आई थीं, जिसका उपचार करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed