फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dead

नाले में नहाते समय डूबीं दो छात्राएं, मौत

विज्ञापन
dead
रामनगर। रामनगर की पंचायत कघोट बी में बैंसता सलो नाले में वीरवार को दो किशोरियों की नाले में डूबने से मौत हो गई। उनकी पहचान सुषमा देवी (14) पुत्री सुभाष सिंह निवासी कघोट बी मोड़ा बंदली और पूजा देवी (15) पुत्री सेवा सिंह निवासी बैंसता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों किशोरियां सुबह घर से परीक्षा देने के लिए कघोट स्कूल गई थीं। परीक्षा देकर लौटते समय दोनों घर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पड़ते सलो नाले में नहाने चली गईं। वहां नहाते समय गहरे पानी में उतरने के कारण दोनों किशोरियां डूब गईं और उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सबसे पहले डूबने वाली एक किशोरी के भाई बलविंदर सिंह (10) को हुई, जोकि लड़कियों के साथ ही था।
विज्ञापन

उसने बताया कि दोनों लड़कियां नाले में खेल रही थीं। अचानक गहरे पानी में उतरने पर उनमें से एक लड़की डूबने लगी। दूसरी लड़की उसे बचाने के लिए गहने पानी में उतरी और वह भी डूब गई। भाई ने बताया कि बहन को डूबता देखकर उसने शोर मचाया, लेकिन मौके पर कोई नहीं था। तब उसने फौरन घर वालों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घरवालों ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोरियों को नाले से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल रामनगर के शव गृह में पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed