{"_id":"6200148a4f42f351793599a1","slug":"dead-udhampur-news-jmu253315320","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला दर्जी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला दर्जी का शव
विज्ञापन
उधमपुर: हाउसिंग कॉलोनी में मृत व्यक्ति की जानकारी लेते पुलिसकर्मी.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के हाउसिंग कॉलोनी मोहल्ले में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक दर्जी का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मारा गया व्यक्ति झारखंड का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे मोहम्मद आरिफ (46) पुत्र इसलाम का शव फंदे से लटकते हुए पाया गया। आरिफ हाउसिंग कॉलोनी में एक बुटीक (महिलाओं के कपड़े सिलने की दुकान) पर दर्जी का काम करता था। वह बुटीक से सटे किराए के कमरे में रहता था। सुबह उसकी पत्नी ने मोबाइल पर कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। तब पत्नी ने किसी दूसरे कर्मचारी से संपर्क कर अपने पति से बात कराने के लिए कहा।
जब दूसरा व्यक्ति उसके कमरे में पहुंचा तो शव फंदे से लटकता देख हैरान रह गया। उसने इसके बारे में मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शव के फंदे पर लटकते मिलने की सूचना मिलने के बाद आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।