फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dead

उपचार के दौरान घायल ने तोड़ा दम

विज्ञापन
dead
उधमपुर के चक मोड़ इलाके में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई वैन - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/जिब। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर चक मोड़ इलाके में शुक्रवार रात को ट्रक के पलटने से घायल हुए चार लोगों में एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस तलाश में जुटी है। रात की दुर्घटना में रेस्टोरेंट के साथ कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे चक मोड़ इलाके में चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा था। इसके चलते ट्रक एक रेस्टारेंट से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। इस दौरान रेस्टारेंट के चार कर्मचारी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां हालत में सुधार न होने पर दो घायल भाइयों को जीएमसी रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

लेकिन, जीएमसी में उपचार के दौरान ही युद्धवीर सिंह नाम के घायल ने दम तोड़ दिया है। दुर्घटना के बाद शनिवार को मौके का नजारा बहुत डरावना लग रहा था। रात को तो नुकसान का ज्यादा अंदाजा नहीं हुआ। लेकिन, सुबह देख कर साफ पता चल रहा था कि अगर यह दुर्घटना रात करीब आठ बजे होती तो बहुत ज्यादा जान माल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने पलटने से पहले दो कार और दो स्कूटी को भी अपनी चपेट में लेकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके साथ रेस्टोरेंट को भी बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने शनिवार को मामले की शुरूआती जांच करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed