फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dead

खुद की सर्विस रायफल से गोली चलने से हेडकांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
Dead
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार दोपहर को शहर से दो किलोमीटर दूर एक नए पुलिस पोस्ट लिंक मार्ग मालीपेठ पर तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। यह हादसा सलेक्शन ग्रेड पुलिस हेडकांस्टेबल की खुद की सर्विस रायफल से चली गोली से हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आबिद बुखारी को पोस्ट से फोन आया कि हेड कांस्टेबल सरदार अजीत सिंह निवासी अरनिया, जम्मू को गोली लगी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पोस्ट के कमरे में खून से लथपथ हेड कांस्टेबल बिस्तर के पास पड़ा हुआ है। उसकी सर्विस रायफल एसएलआर भी वहीं पड़ी थी। गंभीर हालत में उसे तुरंत वहां से उठाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खुद एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट, एएसपी राजिंद्र कुमार, आदि पहुंचे। एसएसपी ने मीडिया से कहा कि यह दुर्घटनावश चली गोली के कारण हुआ है। जिला अस्पताल में मृतक की पत्नी और बच्चे भी आए, परंतु पुलिस अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर अपने वाहन से उन्हें उनके घर अरनिया जम्मू भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed