{"_id":"60393c0a8ebc3ee92d273b2b","slug":"dead-leopard-found-in-panchayat-hartayan-udhampur-news-jmu2301057197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत हरतयान में मिला मृत तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत हरतयान में मिला मृत तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। पंचायत हरतयान में नाले के पास एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची वन्यजीव विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया तथा उसका पोस्टमार्टम करवाया। विभाग अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरतयान में नाले के पास एक तेंदुए का शव मिला है। मौके पर पहुंची टीम ने जब तेंदुए के शव को कब्जे में लिया तब टीम ने पाया कि तेंदुए के शव से उसके कुछ नाखून, दांत व अन्य अंग निकाले गए हैं। जिस पर उन्हें तेंदुए की हत्या करने की आशंका हुई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी तेंदुए की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में आसपास के स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ में जानकारी मिली थी कि वीरवार शाम को नाले के पास तेंदुए का शव पाया गया था।
विभाग को इसकी सुचना शुक्रवार सुबह दी गई। उन्हें आशंका है कि इस बीच कुछ शरारती तत्वों अथवा स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए के शव से उसके नाखून व दांत वगैरह निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तेंदुए की हत्या करने व उसके शरीर से अंग चुराने के मामले में लिखित शिकायत की जाएगी। ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। वहीं क्षेत्र के पूर्व संजय कुमार का कहना है कि सूत्रों के मुताबिक तेंदुए का शव मिलने की जानकारी वीरवार शाम को मिली थी। हो सकता है कि इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने अपने निजी कारणों के लिए तेंदुए के शव से नाखून व दांत वगैरह निकाले हों।