{"_id":"6176f00ca577e7378e3dcccb","slug":"dead-body-udhampur-news-jmu246575583","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को दूसरे दिन भी नहीं मिला एंबुलेंस चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को दूसरे दिन भी नहीं मिला एंबुलेंस चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। बर्फबारी में फंसकर एंबुलेंस चालक की हुई मौत के दो दिन बाद भी उसका शव किश्तवाड़ नहीं पहुंच पाया है। सोमवार को भी मर्गन टॉप से किश्तवाड़ की ओर सड़क मार्ग बंद रहा, और खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी नहीं मिल पाई।
जिले में दो दिन पहले जिला अस्पताल का कर्मचारी कुलवंत सिंह एंबुलेंस से एक महिला के शव को मढ़वा पहुंचाने गया था। वापसी में वह मर्गन टॉप पर बर्फबारी के बीच फंस गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। तब से उसके परिजन शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस सिलसिले में चिकित्सा कर्मचारियों ने चालक के शव को किश्तवाड़ लाने के लिए उपायुक्त से संपर्क किया।
इस बीच चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. परवेज अहमद वानी ने भी दो बार उपायुक्त से बात कर हेलिकॉप्टर सेवा की मांग रखी। उधर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू ने भी इसके लिए पहल की है। चिकित्सा कर्मचारी महासंघ ने भी मृतक चालक को तत्काल एयरलिफ्ट करने की मांग की है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। कुलवंत के परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सभी तैयारियां भी कर रखी हैं। परंतु, शव के न पहुंचने से उनमें जिला प्रशासन के प्रति भारी रोष है।