{"_id":"64eb91cc7ec92f896506c067","slug":"dead-body-found-in-udhampur-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-2157-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में कृत्रिम तालाब से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में कृत्रिम तालाब से मिला
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर तहसील के ब्लाॅक परलीधार और पंचायत कोघड़मढ़ में शनिवार से लापता युवक का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित कृत्रिम तालाब से बरामद हुआ। लोगों ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान बलदेव सिंह (18) पुत्र रूप सिंह के रूप में हुई है।
पंचायत के सरपंच सुभाष चंद्र ने बताया कि मृतक युवक के पिता ने फोन कर सूचना दी थी कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे परिजनों को मवेशियों को लाने के लिए बोलकर घर से बाहर गया था। शाम 5 बजे तक युवक घर नहीं लौटा। इसके बाद गांव के लोगों ने इकट्ठे होकर युवक को तलाश करना शुरू कर दिया। गांव में कई स्थानों पर ढूंढने पर भी देर रात 12 बजे तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद सभी अपने घर लौट आए। दूसरे दिन रविवार सुबह 4 बजे परिजन उसे ढूंढने के लिए घर से निकले और सुबह 6 बजे युवक के चाचा की लड़की सुनीता ने घर के पास बने कृत्रिम तालाब में उसकी चप्पल तैरती देखी और तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया। कुछ लोगों ने तालाब के अंदर जाकर तलाश की तो थोड़ी देर बाद युवक का शव बरामद हो गया। इसके बाद गांववासियों ने रामनगर पुलिस को सूचित किया। कुछ समय के बाद पुलिस की टीम रामनगर थाना प्रभारी सोहन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया। दोपहर के समय पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
वहीं, मृतक युवक के परिवार के सदस्यों, सरपंच व अन्य गांव वासियों ने पुलिस से मांग की कि इस हादसे के बारे में निष्पक्ष जांच की जाए और सच्चाई गांव वासियों के सामने लाई जाए।