{"_id":"609d683e8ebc3e8dc1319099","slug":"dc-visited-the-markets-to-take-stock-of-the-situation-udhampur-news-jmu2352233157","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने बाजारों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने बाजारों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
विज्ञापन
किश्तवाड़। ईद के अवसर पर डीसी अशोक शर्मा और एसएसपी शफकत हुसैन भट्ट ने शहर का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों से कोविड-19 एसओपी का पालन करने की अपील की।
दौरे के दौरान डीसी ने शह में लोगों के साथ बातचीत की और महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील की। इसके साथ ही बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले की हिदायत दी गई। उन्होंने बस स्टैंड, गुढ़ाली चौक, मुख्य बाजार, निचला बस अड्डा सहित हिडियल चौक का भी दौरा किया। इस दौरान कोरोना कर्फ्यू, एसओपी और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नियमों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को निर्देश दिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर एएसपी मुशीम अहमद चौधरी, डीएसपी मुख्यालय देविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि वीरवार को ईद का मनाया गया। लोगों ने घरों व आसपास की मस्जिदों में एसओपी का पालन करते हुए नमाज अदा की। हालांकि शहर में पुलिस ने सख्ती भी की। इस संबंध में जामा मस्जिद के इमाम ने पहले ही लोगों से घरों में ईद की नमाज अदा करने की अपील की थी।