{"_id":"6287ec46a62ff86a5a7848ac","slug":"dc-gave-instructions-to-complete-the-projects-on-time-udhampur-news-jmu2602330110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
उधमपुर में देविका परियोजना के कार्य का जायजा लेती डीसी कृतिका ज्योत्सना। संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत यूईईडी द्वारा निष्पादित करवाए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति और प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के निर्माण स्थलों का दौरा किया। इस दौरान चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने हाउसिंग कॉलोनी, भारत नगर, संगूर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सैलां तालाब, नगरोटा रोड, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट -2 ओमाडा मोड़, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट-3 सुई और जेल रोड के निर्माण स्थलों का भी दौरा किया और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। डीडीसी ने कार्यों का निरीक्षण करते हुए निष्पादन एजेंसी को कर्मियों और मशीनरी को तैयार कर चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने अपनी संबंधित योजनाओं के सुचारु निष्पादन के लिए अंतर-विभागीय तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया। विशेष रूप से आम जनता की असुविधा को कम करने और समय और संसाधनों की बचत के लिए कार्यों की जल्द बहाली पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकारी एजेंसियों को महिला कॉलेज रोड, सुई चक्खड़ सहित अन्य सड़कों की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीडीसी ने संबंधित विभागों को एसटीपी के चल रहे कार्यों में तेजी लाने को कहा और एक समय सीमा तय कर उसका सख्ती से पालन करने को कहा।
एसई को मानक सामग्री के उपयोग सहित काम की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए क्षेत्रवार जेईई को विभाजित करने के लिए कहा। कार्यकारी एजेंसियों को भी खोदी गई गलियों को तुरंत दुरुस्त करने और जल्द से जल्द सड़कों की स्थायी बहाली सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। एसई यूईईडी को उन स्थलों की बहाली के लिए एक संस्थागत तंत्र स्थापित करने के लिए कहा गया, जहां सीवरेज पाइप बिछाए गए हैं। इस मौके पर उनके साथ यूईईडी विभाग के एसई विनीत गुप्ता, एडीसी मोहम्मद सैयद खान, एसीआर रफीक अहमद जराल, एक्सईएन यूईईडी शिव कुमार गुप्ता, ईओ एमसी अमित चौधरी और संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।