{"_id":"60fdadcf8ebc3e57fb6ed4ed","slug":"damnot-residents-upset-due-to-lack-of-electricity-facility-udhampur-news-jmu240210273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सुविधा नहीं मिलने पर बिफरे दमनोतवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सुविधा नहीं मिलने पर बिफरे दमनोतवासी
विज्ञापन
उधमपुर/मोंगरी। दमनोत पंचायत के गांव में बिजली की सुविधा पहुंचाने की मांग को लेकर युवाओं ने रविवार को बिजली विभाग क खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं ने बताया कि बिजली विभाग ने बिजली पहुंचाने के लिए निजी कंपनी को काम सौंपा है। लेकिन तीन वर्ष गुजरने के बाद भी कंपनी काम को पूरा नहीं कर सकती है।
दोपहर करीब 12 बजे युवाओं ने सरपंच हंसराज ठाकुर के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान हंस राज ने बताया कि तीन वर्ष पहले केंद्र सरकार की दीन दयाल उपाध्यय योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने का काम शुरू किया था। इसके लिए कंपनी को काम सौंपा गया था। कंपनी करीब तीन वर्ष से काम कर रही है और अभी तक यह पूरा नहीं हो सका है। इसके तहत ग्रिड स्टेशन का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन इसको शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कई परिवारों को बिजली की सुविधा नहीं मिल सकी है। आज भी ग्रामीण दीपक की रोशनी में जीवन गुजारने को मजबूर है। जिन गांव में बिजली पहुंची है। वहां पर इतनी कम वोल्टेज है कि बिजली होने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अगर अब भी बिजली विभाग ने उनके गांव में बिजली की सुविधा नहीं पहुंचाई तो आने वाले दिनों में शहर पहुंच कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर पंच जरनैल सिंह, पवनदेव सिंह, होशियार सिंह, मंजीत सिंह रुमाल सिंह व अन्य मौजूद थे।