{"_id":"61a126740f2c7125ce5b3784","slug":"cyber-crime-udhampur-news-jmu248664814","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग हर महीने मनाएगए साइबर जागरूकता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग हर महीने मनाएगए साइबर जागरूकता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने हर सरकारी व निजी स्कूलों में महीने के पहले बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाने का आदेश जारी किया है। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए जाएंगे।
साइबर अपराध को लेकर अक्तूबर में गृह मंत्रालय ने शिक्षा विभाग में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र स्थापित किए थे। इसके तहत संभाग के प्रत्येक जिले से कुछ शिक्षकों को साइबर अपराध को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें कुछ विद्यार्थियों को भी जोड़ा गया। अब इसी के तहत जम्मू संभाग के हर जिले में मौजूद सरकारी व निजी स्कूलों में हर महीने साइबर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा।
इसके तहत स्कूलों में लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही संगोष्ठी, वाद विवाद प्रतियोगिता, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, आदि का आयोजन होगा। स्किट के जरिए भी विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में छठी से 12वीं कक्षा तक के ही विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों को इन कार्यक्रमों में बताया जाएगा कि देश में जागरूकता न होने के कारण छोटी सी गलती के कारण बैंक खाते खाली हो रहे हैं। एक ओटीपी देना महंगा पड़ सकता है। शिक्षा निदेशक जम्मू ने सभी जिलों के सीईओ को काम शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।