फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   curfew

भद्रवाह कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील, डोडा व किश्तवाड़ में इंटरनेट बंद

विज्ञापन
curfew
उधमपुर: बदरवा के बाजारों में खड़ी पुलिस तथा ढील के दौरान बाजार में देखने को मिली चहल-पहल. - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह/किश्तवाड़। भद्रवाह में जारी कर्फ्यू में वीरवार सुबह तीन घंटे की ढील दिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच लोग जरूरत का सामान लेने बाजारों में निकले। वहीं, डोडा और किश्तवाड़ में 8वें दिन भी मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाएं निलंबित रहीं।
विज्ञापन

भद्रवाह में हालात की समीक्षा करने के बाद प्रशासन ने बुधवार शाम को दो घंटे की ढील दी थी, जो शांतिपूर्ण ढंग से बीत गई। इसे देखते हुए अधिकारियों ने दूसरे दिन कर्फ्यू में सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर को तीन से शाम पांच बजे तक ढील दी। इससे आम लोगों के साथ मजदूर वर्ग और खानाबदोशों को काफी राहत मिली। सभी लोगों ने कस्बे में तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों की करीबी निगरानी में बाजारों से जरूरत का सामान खरीदा, और तय समय पर घरों को लौट गए।
विज्ञापन

वीरवार को कर्फ्यू में मिली ढील का लाभ उठाकर कस्बे में पहुंचे जाई घाटी के एक गुर्जर खानाबदोश शौकत अली ने कहा कि जाई, कैंथी, फुकलां और बाख चरागाहों में रहने वाले लगभग 150 गुर्जर परिवार दैनिक कमाई पर निर्भर हैं। वे भद्रवाह बाजार में दूध, पनीर और दही बेचकर आजीविका चला रहे हैं। लेकिन, लंबे समय तक कर्फ्यू के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच डीसी डोडा विकास शर्मा ने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की, और आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया था। डोडा, ठाठरी और गंदोह शहरों से प्रतिबंध हटा लिया है। अगर भद्रवाह में भी लोग अच्छा व्यवहार करते हैं तो सारे प्रतिबंध जल्द कम हो जाएंगे।

वहीं, किश्तवाड़ में लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू से लोगों को निजात मिली रही। इस बीच सभी कारोबार खुलने के साथ कुछ स्कूलों को भी खोला गया। हालांकि, इलाके में अधिकतर स्कूलों को अभी एहतियात के तौर पर बंद रखा है। वहीं, इलाके में रात्रि कर्फ्यू के साथ ही इंटरनेट सेवा निलंबित है। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि स्थिति की समीक्षा कर अन्य सभी पाबंदियों को भी हटा लिया जाए।

उधमपुर: बदरवा के बाजारों में खड़ी पुलिस तथा ढील के दौरान बाजार में देखने को मिली चहल-पहल.

उधमपुर: बदरवा के बाजारों में खड़ी पुलिस तथा ढील के दौरान बाजार में देखने को मिली चहल-पहल.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: बदरवा के बाजारों में खड़ी पुलिस तथा ढील के दौरान बाजार में देखने को मिली चहल-पहल.

उधमपुर: बदरवा के बाजारों में खड़ी पुलिस तथा ढील के दौरान बाजार में देखने को मिली चहल-पहल.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed