{"_id":"5e011ee58ebc3e87b27093f1","slug":"culture-udhampur-news-jmu2000485156","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस को लेकर सजा यूनियन चर्च, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस को लेकर सजा यूनियन चर्च, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
udhampur main sajji union church
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। क्रिसमस पर्व को लेकर यूनियन चर्च सज गया है और लोगों का चर्च में पहुंचना भी शुरू हो गया है। वहीं इसी के चलते बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। सोमवार को नागा होने के बावजूद लोगों ने बाजार पहुंच कर सांता क्लाज की ड्रेस व उपहारों की खूब खरीदारी की। क्रिसमस पर्व का समारोह मंगलवार शाम को शुरू होगा और देर रात तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
25 दिसंबर को पूरे विश्व में क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उधमपुर में यूनियन चर्च की तरफ से क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्रिसमस की खरीदारी के लिए बाजार में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी बाजार में खूब रौनक छाई और लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं यूनियन चर्च को पूरी तरह से सजा दिया था और सजावट को देखने के लिए लोगों को चर्च में पहुंचना भी शुरू हो चुका है। सोमवार को काफी संख्या में लोग प्रार्थना करने के लिए चर्च में पहुंचे। प्रार्थना के बाद सभी ने बाजार में जाकर परिवार सहित खरीददारी करने का आनंद उठाया। क्रिसमस पर्व का मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार शाम को होगा। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शहरवासी भी हिस्सा लेंगे। चर्च में तैयार किया जा रहे मंच पर संगीत, स्किट, प्रवचन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।