फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   culture in jammu kashmir

देविकानगरी में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया

विज्ञापन
culture in jammu kashmir
उधमपुर में निकाली गई गणेश जी की झांकी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। श्री गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर पावन देविकानगरी में शनिवार को श्री सिद्धि विनायक महोत्सव संस्था उधमपुर की तरफ से सातवीं बार भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गोवर्धन पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई। 11 सिंतबर तक गोवर्धन पैलेस में गणेश महोत्सव को लेकर कथा व भजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे शहर के पांडव मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस शोभायात्रा में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। जिस स्थान से भी शोभा यात्रा निकली वहां पर भगवान गणेश की प्रतिमा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ढोल नगाड़ों से शहर का वातावरण गूंज रहा था। शोभायात्रा में श्री गणपति के भजनों से लोग बड़ी श्रद्धा के साथ झूम रहे थे, वहीं श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए जा रहे थे, जिससे देविका नगरी गणपति मय प्रतीत हो रही थी। शोभा यात्रा हास्पिटल रोड, सैला तालाब, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक व धार रोड से होकर गोवर्धन पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई। गोवर्धन पैलेस में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को रखा गया। श्री गणेश महोत्सव के लिए सोमवार को मूर्ति केे स्थापित किया जाएगा। गोवर्धन पैलेस में 11 सितंबर तक श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया होगा, जिसके दो सितंबर से कथा व भजन प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। 11 सितंबर बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को बाबा पैड देव स्थान पर तवी नदी में विसर्जित किया जाएगा। शोभा यात्रा में नन्हें बच्चे भगवान गणेश, शंकर, पार्वती व अन्य कई देवी देवताओं के वेशभूषा में चल रहे थे और सभी केे अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। जब तक शोभा चलती रही, तब तक पूरी देविकानगरी भगवान गणेश के रंग में रंगी रही। शोभायात्रा के दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed