{"_id":"61561b968ebc3e626637c5bc","slug":"cultural-udhampur-news-jmu2448004182","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लेखन प्रतियोगिता में रक्षा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लेखन प्रतियोगिता में रक्षा रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामनगर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डूडू बसंतगढ़ में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ विषय पर इंटर कॉलेज निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव तथा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें मेजबान कॉलेज के बीए सेमेस्टर प्रथम की रक्षा देवी ने प्रथम, जीडीसी नगरोटा की बीए सेमेस्टर चार की मुस्कान शर्मा और जीडीसी डूडू बसंतगढ़ की बीए सेमेस्टर दो की पाल्मा देवी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भावनीश चंद के निर्देशन में किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन पूरे देश में व्यापक पैमाने पर अहिंसक तरीके से चलाया गया था। यह गांधी जी के नेतृत्व में हुए आंदोलनों की श्रृंखला में सबसे शक्तिशाली जन आंदोलन था। इस आंदोलन ने भारत के लोगों को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट किया।
उन्होंने कहा कि छात्रों को भी एकजुट होने का मूल्य पता होना चाहिए क्योंकि एक साथ रहने की ताकत सबसे कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए पर्याप्त है। वहीं आयोजन सचिव प्रो. राहुल शर्मा और कोआर्डिनेटर प्रो. प्रदीप कुमार ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ई सर्टिफिकेट दिए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रतियोगिता के आयोजकों एवं विजेताओं को बधाई दी।