{"_id":"60e4a2bd8ebc3edfe3579613","slug":"cultural-udhampur-news-jmu238911582","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचैल मंदिर के कपाट 15 दिन रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचैल मंदिर के कपाट 15 दिन रहेंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रसिद्ध मचैल मंदिर के कपाट 15 दिनों के लिए 10 से 24 जुलाई तक बंद हो जाएंगे। इन दिनों कोई दर्शन नहीं कर सकता है। परंपरा अनुसार 15 दिनों के लिए हर वर्ष मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। इसके बाद 25 जुलाई से फिर कपाट खुलेंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस बार यात्रा चले। हालांकि अभी भी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
महामारी के कारण पिछले वर्ष इक्का दुक्का श्रद्धालु दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। तब माता की छड़ी मुबारक आई थी। हालांकि उसमें अधिक लोगों को शामिल नहीं होने दिया गया था। इस बार पहले से ही हेलीकाप्टर सेवा के लिए किराया आदि तय कर दिया है। एक कंपनी का टेंडर पास हो गया है। उसी रेट पर दूसरी कंपनी को भी सेवा चलाने के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि 25 जुलाई से हवाई सेवा आरंभ हो।
संभावना है कि इस बार प्रतिदिन 500 या फिर 1000 लोगों को ही दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा बिना कोविड टेस्ट के किसी को भी मचैल के लिए अनुमति नहीं मिलेगी। तीन जगह टेस्ट की सुविधा रखी जाएगी। नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही दर्शन के लिए अनुमति होगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी किशोरी लाल शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिन्होंने मचैल का दौरा कर वहां का जायजा लिया है। उन्होंने जगह-जगह पड़ावों पर और मार्ग सहित मंदिर की भी हालत देखी। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि यात्रा चले। अब सरकार को फैसला लेना है।