{"_id":"670d796122892e33800246e4","slug":"cultural-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101318-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्राइन बोर्ड की महिला खिलाड़ियो ने रजत पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्राइन बोर्ड की महिला खिलाड़ियो ने रजत पदक जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। दिल्ली में आयोजित 35वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जम्मू कश्मीर के लिए रजत पद हासिल किया।
चैंपियनशिप 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर के बीच दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें महिलाओं की 20 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर रिले दौड़ में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की महिला खिलाड़ियों ने जम्मू कश्मीर के लिए रजत पदक हासिल किया। इन खिलाड़ियों में शिवानी ठाकुर पुत्री सोहन सिंह निवासी पुराना दारूड कटड़ा, साक्षी ठाकुर पुत्री चंचल सिंह निवासी पैंथल कटड़ा, अंजू राजपूत पुत्री सूरम सिंह निवासी कोटली भागा, कटड़ा और जम्मू की आयुषी भट्ट शामिल थीं। श्राइन बोर्ड की महिला टीम की खिलाड़ियों के साथ कोच ऋषि कुमार शामिल थे। वहीं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स परिसर की महिला खिलाड़ियों की ओर से किए गए बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर सीईओ अंशुल गर्ग ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कटडा के साथ ही जम्मू कश्मीर का नाम रोशन किया है। सीईओ ने कहा कि श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के खिलाड़ी देश के साथ ही विदेश में डंका बज रहे हैं, जो गर्व की बात है।