{"_id":"67070967c7eafaada30d0024","slug":"cultural-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-101311-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नवरात्र के पहले छह दिन में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नवरात्र के पहले छह दिन में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में शारदीय नवरात्र पर देश विदेश से दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं का आंकड़ा नवरात्र के पहले छह दिनों में करीब ढाई लाख से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालु भवन की ओर मां के जयकारे लगाते हुए चढ़ाई कर रहे हैं।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सातवें नवरात्र पर शाम छह बजे तक मां के जयकारे लगाते हुए करीब 27 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कक्ष बंद होने के लिए काफी समय बाकी था। वहीं पिछले दिनों से मौसम साफ रहने के बाद देशभर से दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा सहित भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे की हर सुविधा प्राप्त हो रही है। उधर, नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य पर श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केेंद्र में श्राइन बोर्ड और पर्यटन विभाग के सौजन्य से नटरंग की ओर से रचित माता की कहानी का मंचन लगातार किया गया।
धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत सनातन धर्म सभा कटड़ा के सौजन्य से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत कटड़ा में श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र के सभागार में सनातन धर्म सभा की ओर से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सहयोग से विद्यार्थियों में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। 10 अक्तूबर को श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विद्यार्थियों के बीच डांडिया नृत्य आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को इनाम वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि नृत्य निर्देशक गुरप्रीत, सीमा खन्ना, अजय शर्मा, रतनलाल शर्मा, अजय सिंह सहित सनातन धर्म सभा के अन्य सदस्य व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी ओर स्कूल अध्यापक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
नए विधायक ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी
धर्मनगरी में बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले बलदेव राज शर्मा ने अपने परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई और पनी विधानसभा क्षेत्र के लिए मां के समक्ष सुख समृद्धि की कामना की।