फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Crowd crowds in markets as soon as Corona curfew ban is lifted

कोरोना कर्फ्यू की पाबंदिया हटते ही बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Crowd crowds in markets as soon as Corona curfew ban is lifted
उधमपुर। 84 घंटे की कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों हटते ही सोमवार सुबह शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे जहां सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती नजर आईं, वहीं लोगों को कई बार गंभीर जाम की समस्या से भी दोचार होना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि बाजार जिला प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक सोमवार को बंद थे। केवल दवा, फल-सब्जियों व किराना की दुकानों को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी। वहीं, डेयरी उत्पादों की दुकानों को सुबह छह से 10 बजे तक और थोक फल-सब्जी की मंडी को सुबह पांच से नौ बजे तक ही कारोबार की इजाजत दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद दोपहर बाद दो बजे तक बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। किराना दुकानों के अलावा फल-सब्जियां खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान जगह-जगह सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
विज्ञापन

विशेषतौर पर नगर के कोर्ट रोड, बस स्टैंड गली और मुखर्जी बाजार में काफी भीड़ रही। हर कोई खरीदारी कर घर जाने की जल्दबाजी में नजर आया। इससे कई बार गंभीर जाम के हालात भी पैदा हो गए, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि गोल मार्केट, मुख्य बाजार, सैलां तालाब, टाऊन हाल और मैटाडोर स्टैंड के आसपास भीड़ काफी कम नजर आई। टाऊन हाल के पास लगने वाली सब्जी और फलों की रेहड़ियां भी बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले में वीरवार शाम से 84 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। इस कारण लोग पिछले तीन दिन से घरों में कैद होकर रह गए थे। डेयरी उत्पादों और दवा दुकानों को छोड़कर अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। किसी को भी बेवजह आवगमन की अनुमति नहीं दी गई। लेकिन तीन दिन बाद सोमवार सुबह पाबंदियां हटते ही नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस दौरान पुलिस और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की, जिसे उन्होंने अनदेखा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed