फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crop componsetion

छर्तिबल में कीड़ा लगने से दस कनाल भूमि पर लगाई टमाटर की फसल खराब

विज्ञापन
crop componsetion
उधमपुर/जिब। चक पंचायत के छर्तिबल गांव में दस कनाल भूमि पर लगाई गई टमाटर की फसल सुंडी (कीट) और कीटनाशक दवाई नहीं मिलने से खराब हो गई है। इससे लॉकडाउन में किसानों की कमर टूट गई है। उन्हेें अब किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर लिए गए ऋण की किश्तें चुकाने की चिंता सताने लगी है। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन से कुछ राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है ताकि रोजी-रोटी का जुगाड़ हो सके।
विज्ञापन

स्थानीय किसान मुल्ख राज, मनसा राम, काका राम और गणेश दत्त ने बताया कि कृषि विभाग के सहयोग से करीब दस कनाल क्षेत्र में टमाटर की फसल लगाई थी। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए पॉलीहाऊस और तालाब का प्रबंध भी किया था। मगर पौधों पर फूल आने के दौरान उनमें सुंडी (कीट) लगना शुरू हो गई। इस पर कृषि विभाग ने उन्हें कुछ दिनों के अंतराल पर तीन-चार बार कीटनाशक दवाई का छिड़काव करने को कहा। एक बार दवाई का छिड़काव करने के बाद लॉकडाउन लागू हो गया, जिसके बाद किसानों को कीटनाशक उपलब्ध नहीं हो पाने से धीरे-धीरे बरबाद हो गई। लाख कोशिशों के बाद भी किसान अपनी मेहनत को नहीं बचा पाए। अब उन्हें केसीसी ऋण की किश्तें चुका पाना जी का जंजाल बन गया है। इसलिए सरकार से उनकी अपील है कि जल्द सहायता दी जाए।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द ही मौके पर जा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद ही किसानों की मदद के लिए कदम उठाए जा सकेंगे।
-सतीश भगत, मुख्य कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed