{"_id":"57ec0bd14f1c1b537c57586c","slug":"woman-suicide-in-her-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान महिला ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से परेशान महिला ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में रह रही एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। बताया जाता है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार की आधी रात को उसका शव फंदे से लटका पाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ज्योति देवी पत्नी मोहिंदर सिंह की शादी तरियाठ में हुई थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी, उसका इलाज चल रहा था, लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पा रही थी। वह पिछले कई दिनों से अपनी बेटी के साथ रियासी में अशोक थापा चौक के पास स्थित अपने मायके में रह रही थी। ज्योति ने रात को फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों को जब इसका पता चला तो उन्होंने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जरूरी औपचारिकताओं के बाद शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद थे। ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ज्योति के भाई विशाल सिंह ने बताया कि वह अपनी बीमार बहन का इलाज करा रहे थे। वह अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन