{"_id":"5740ab474f1c1bfe16ac7a30","slug":"woman-injured-in-bear-attack-in-chinaini","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीछ के हमले से महिला घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीछ के हमले से महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
Updated Sun, 22 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
polar bear
- फोटो : daily mail
गांव पचौंड में शनिवार को एक रीछ ने अचानक एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला पचौंड से लाटी की ओर जाने के लिए बस का इंतजार सड़क पर कर रही थी कि अचानक कहीं से रीछ आया और महिला पर हमला कर उसको घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला रीता देवी (32) निवासी पचौंड के पति शंभू राम ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह घर से लाटी की ओर जा रही थी और वह सड़क पर गाड़ी आने का इंतजार कर रही थी कि अचानक कहीं से रीछ आया और उस पर हमला कर दिया। उसके बाद उसके चिल्लाने से गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को देख रीछ भाग गया।
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुद्धमहादेव से चिनैनी भेज दिया गया। वहां से भी उसे उधमपुर रेफर किया गया। घायल महिला को ज्यादा चोट मुंह पर लगी है।
विज्ञापन