{"_id":"5839e1984f1c1b967413c6dd","slug":"wife-and-brother-arrested-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या के आरोप में पत्नी और भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्या के आरोप में पत्नी और भाई गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सवा दो वर्ष पहले संगड़ में हुई एक हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने हत्या किए जाने का जुर्म पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया है। बताया जाता है कि छह अगस्त 2013 को गुरमीत सिंह पुत्र सूरम सिंह निवासी खरबात संगड़ का शव उसके घर में लटकता हुआ पाया गया था। उसके बाद पुलिस ने इस संदर्भ में तत्काल धारा 174 के तहत रनसू थाने में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि गुरमीत की मौत फंदे से लटकने अथवा कोई जहरीला पदार्थ खाने से नहीं हुई है, बल्कि उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं जो कि आत्महत्या किए जाने की तरफ इशारा नहीं करता है। उसके बाद पुलिस ने पिछले वर्ष इस केस में धारा 302 लगाया और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।
विज्ञापन
इसमें डिप्टी हेडक्वार्टर, सीनियर प्रोसिक्यूट आफिसर, एसएचओ रनसू, एएसआई ब्रेन सिंह, हेडकांस्टेबल अनिल कुमार को रखा गया। एआईटी द्वारा लोगों के से की गई बातचीत और मृतक के परिजनों से की गई पूछताछ में पाया गया कि मृतक की पत्नी कमलेश और उसके भाई राज सिंह के बीच अवैध संबंध था। इसके बारे में गुरमीत सिंह को पता लग गया। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को लटका कर आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस हेडक्वार्टर में की गई पत्रकार वार्ता में एसएसपी ताहिर भट्ट ने खुलासा किया कि पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी और भाई ने हत्या की बात कबूल ली है। उसके बाद दोनों को हिरासत में रखा गया है। इस मौके पर एसएसपी संजय सिंह राणा और एसएचओ रनसू जसविंदर चौधरी भी मौजूद थे।