{"_id":"572e37ec4f1c1bfc765cd32f","slug":"vehicle-fell-into-the-ditch-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरा, नौ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन खाई में गिरा, नौ जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 08 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पद्मावत एक्सप्रेस
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, हापुड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुद्धमहादेव चौकी के अंतर्गत शनिवार को एक वैन के खाई में गिरने से उसमें सवार नौ यात्री जख्मी हो गए। घायलों में चार बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह सीरा मोड़ से चिनैनी की ओर जा रही एक वैन जब सुद्धमहादेव के निकट तरखड नामक स्थान पर पहुंची तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिससे वैन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से निकाला गया और सभी को एंबुलेंस और निजी वाहन से सुद्धमहादेव की पीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर हालत को देख सभी को चिनैनी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां भी उनकी यथासंभव उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में सीरामोड़ लाटी निवासी राकेश कुमार, रोमेश कुमार, बबलू, गायत्री देवी, रेखा देवी, करण, रोहित, पूजा और अक्षय शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन