फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicle fell into a ditch, killing the mother and son

वाहन खाई में गिरने से मां-बेटे की मौत

Mon, 09 May 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Mon, 09 May 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into a ditch, killing the mother and son
सैतानी नाला में एक टवेरा टैक्सी खाई में जा गिरी - फोटो : Amar Ujala

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजामार्ग पर बनिहाल थाना अंतर्गत पड़ने वाले सैतानी नाला में एक टवेरा टैक्सी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा टैक्सी में सवार नौ अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टवेरा टैक्सी जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी। जब वह जवाहर टनल इलाके के पास सैतानी नाला में पहुंची तो वह असंतुलित होकर करीब 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में टैक्सी चालक जम्मू के कुंजवानी निवासी अजय कुमार की पत्नी निशा रानी और डेढ़ वर्ष के बेटे कार्तिक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
विज्ञापन


जबकि चालक सहित नौ अन्य पठानकोट निवासी राकेश कुमार, रमनदीप, राकेश शर्मा, अमृतसर निवासी सुकेश शर्मा व भूपिंदर सिंह, नेपाल निवासी सोम लाल, तीरथ लामा, विक्रम सिंह, लक्ष्मी देवी ओर दो वर्षीय मनीषा घायल हो गए। इनमें से एक घायल विक्रम सिंह को यहां से नाजुक हालत में श्रीनगर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी नौ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उपचार के दौरान घायलों ने बताया कि यदि टैक्सी खाई में पेड़ से नहीं अड़ गई होती तो बड़ा हादसा होता। शायद ही कोई बच पाता। सीधे खाई में गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed