{"_id":"5734dc424f1c1b7a6591a212","slug":"uncontrolled-car-entered-the-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार लैब में घुसी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित कार लैब में घुसी, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 13 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार रोड स्थित राज पैलेस के सामने एक अनियंत्रित कार लैब में जा घुसी। इस हादसे में लैब का शटर टूट गया और अंदर रखा समान क्षतिग्रस्त हो गया। रात के समय दुर्घटना होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात साढ़े दस बजे के करीब सलाथिया चौक से वीनस चौक की ओर जा रही कार (नंबर जेके14सी-5209) जैसे ही धार रोड पर स्थित राज पैलेस के पास पहुंची तो कार चालक से अनियंत्रित होकर धार रोड किनारे बनी एक लैब में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में लैब के बाहर लगा शटर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही लैब के अंदर का सामान बर्बाद हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वास्थ्य जांच लैब होने के कारण हर समय लोगों की भीड़ रहती है। गनीमत यह रही की उस समय लैब बंद थी। अगर यह घटना दिन के समय में घटती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। बरहाल पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।