{"_id":"580bbbb14f1c1b592c706d35","slug":"two-stores-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार रोड पर दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार रोड पर दो दुकानों में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात चोरों ने धार रोड स्थित दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर एक बार फिर से पुलिस को अपनी मौजूदगी का एहसास करवाया है। चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर नगदी उड़ा लिए।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात को चोरों ने धार रोड स्थित मनिहारी और खिदमत सेंटर की दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दोनों दुकानों से एक-एक हजार से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए। खिदमत सेंटर की दुकान के मालिक शाम लाल ने बताया कि रात को अपने समय अनुसार वह दुकान बंद करने के बाद घर लौट गए। लेकिन शनिवार सुबह छह बजे के करीब दो लड़के उनके घर पर आए और दुकान के ताले टूटे होने और शटर खुला होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं मनिहारी की दुकान के मालिक राज सिंह ने कहा कि दोनों दुकानें एक साथ होने के कारण चोरों ने पहले एक दुकान में चोरी की। फिर उसमें सफल रहने पर दूसरी दुकान के ताले भी तोड़ डाले। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदारों ने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन