{"_id":"573cc4994f1c1bb11fac764f","slug":"two-and-a-half-million-rupee-scam-from-filling-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI एटीएम फिलिंग में ढाई करोड़ का घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
SBI एटीएम फिलिंग में ढाई करोड़ का घोटाला
ब्यूरो,अमर उजाला/उधमपुर
Updated Thu, 19 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक आफ इंडिया की उधमपुर शाखा के मासिक आडिट में बैंक से ढाई करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। यह पैसा बैंक के एटीएम फिलिंग अकाउंट से गायब हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
बैंक द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एटीएम फिलिंग का काम चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी को दिया गया था। कुल 16 एटीएम से पैसा गायब होने का पता चला है। मामला सामने आते ही बैक में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि पैसा एटीएम फिलिंग वैन के साथ कार्यरत कर्मचारियों ने गायब किया है। बैंक से जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर उधमपुर के सुई क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को पकड़ा गया है। इतनी बड़ी गड़बड़ी को पुलिस गंभीरता से ले रही है। इसमें बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। एसबीआई की उधमपुर शाखा के प्रबंधक विजय भारद्वाज ने शाखा में इस तरह की किसी भी घटना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी सुलेमान चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है कि बैंक के मासिक आडिट के दौरान एटीएम अकाउंट से ढाई करोड़ रुपये गायब हुए हैं। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
एटीएम फिलिंग वैन के साथ काम करने वाले एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक अन्य उधमपुर से बाहर है। उसके परिवार के सदस्यों से कहा गया है कि वह उधमपुर आकर पुलिस थाने में पूछताछ के लिए उपस्थित हो।