फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Tihapar and the car fell into the ditch, two killed

टिप्पर और कार खाई में गिरी, दो की मौत

Sun, 26 Jun 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन/किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन/किश्तवाड़ Updated Sun, 26 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tihapar and the car fell into the ditch, two killed
किश्तवाड़ में दुर्घटना ग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

रामबन और किश्तवाड़ जिले में हुए दो सड़क हादसों में टिप्पर चालक सहित दो की मौत हो गई। धर्मकुंड थाना क्षेत्र के बातली में टिप्पर खाई में गिरा, जबकि किश्तवाड़ के वटसर के पास कार खाई में गिरी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को टिप्पर (जेके14-1266) कंगा से बातली की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


बातली पहुंच जाने पर चालक फारूक अहमद अपने घर के पास टिप्पर को पार्क करने लगा था। तभी वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक फारूक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर गंभीर रूप से घायल फारूक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां उसका प्राथमिक उपचार देने के बाद श्रीनगर के मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर औपचारिकताएं पूरी की। वहीं कश्मीर से किश्तवाड़ आ रही एक मारुति कार (जेके01वी-3418) छात्रू तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले वटसर के पास गहरी खाई में जा गिरते हुए नीचे एक सड़क पर जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। आसपास के लोगों ने खून से चालक के शव को छात्रू पीएचसी पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पीएचसी से भी एंबुलेंस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक मुख्तियार अहमद सफाकदल का रहने वाला था। वह अकेले ही किश्तवाड़ की तरफ आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed