{"_id":"5869535b4f1c1b047feecca4","slug":"three-youths-killed-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न हिस्सों से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत की खबर प्रकाश में आई है। छीबर एंकलेव में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि शिवनगर क्षेत्र में एक युवक को अचेत अवस्था में पाया गया, जिसकी मौत उपचार के दौरान जम्मू में हो गई। तीसरी लाश सीन ब्रह्मणा क्षेत्र में एक नाले से बरामद की गई।
विज्ञापन
जहां एक तरफ 31 दिसंबर की रात को लोग नए साल के जश्न में डृबे हुए थे, वहीं दूसरी तरफ साल की आखिरी रात तीन लोगों की जिंदगी की आखिरी रात बन गई। एक ही रात में तीन परिवारों के चिराग गुल हो गए। चोपड़ा शाप क्षेत्र के छीबर एंकलेव स्थित सैन्य क्वाटरों में एक 13 वर्षीय किशोर ने खुद को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
उसने अपने भाई के कमरे में जाकर आत्महत्या की। जिस समय यह घटना घटी, उस समय भाई ड्यूटी पर गया हुआ था। ड्यूटी से लौटने के बाद उसे भाई की आत्महत्या के बारे में पता चला। पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी गई। किशोर मणिपुर का रहने वाला एचीवे था।
विज्ञापन
वहीं पुलिस को शिवनगर क्षेत्र में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी में उपचार के दौरान चक्क रकवाल निवासी अनिल कुमार (35) की मौत हो गई। तीसरे मामले में पुलिस को सीन ब्राह्मणा क्षेत्र में नाले से एक शव बरामद हुआ।
युवक के मौत के कारणों का अभी पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। इसकी पहचान विजय कुमार (28) निवासी सीन ब्रह्मणा के रूप में हुई। तीनों मामलों में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।