{"_id":"58388aad4f1c1b262413db40","slug":"three-killis-in-vehicle-fell-into-a-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क से गिर कर क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसू थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले हिंगनी इलाके में शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे रेलवे टनल निर्माण में जुटी कंपनी इफकान का एक पिकअप वैन सड़क से करीब पचास 50 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक का उप जिला अस्पताल बनिहाल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे इफकान कंपनी के निर्माण कार्य में जुटा एक पिकअप वैन टी-49 से नीचे लिंक मार्ग की ओर आ रहा था। उसमें ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। जब वैन कुछ ही दूर नीचे की ओर बढ़ा कि वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया और वह मोबाइल मिक्चर प्लाट से टकरा कर चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में वैन में सवार कंपनी का शॉर्टकिट आपरेटर इरशाद अहमद निवासी गंदोह और कंपनी के इलेक्ट्रिशियन अशोक कुमार निवासी अठौली पाडर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अब्दुल गनी निवासी हिंगनी को गंभीर हालत में उपजिला अस्पताल बनिहाल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन