{"_id":"5727a4ba4f1c1bf8325cd1f9","slug":"the-young-man-shedding-in-river-chenab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय चिनाब दरिया में बहा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय चिनाब दरिया में बहा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Tue, 03 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के करोल इलाके में सोमवार की दोपहर बाद चिनाब दरिया में नहाते समय एक व्यक्ति का पांव फिसल गया और दरिया के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पेशे से ड्राइवर सनासर निवासी कृष्ण भगत (35) सोमवार को किसी काम से करोल आया हुआ था। काफी तेज गर्मी होने के कारण दोपहर बाद वह चिनाब दरिया में नहाने गया। उसने अपने कपड़े और मोबाइल फोन को दरिया किनारे रखा और खुद पानी में घुसा। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में उसके पानी लड़खड़ाकर फिसल गए और वह तेज धारा में बहता चला गया। कुछ लोगों ने उसे बहते देख आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। जब तक बचाव दल और पुलिस वहां पहुंची तब तक वह पानी में समा चुका था। देर शाम तक उसका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके कपड़े और फोन को बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हो सकी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को भी उसकी तलाशी की जाएगी। बता दें कि दस दिन पहले करोल में गैस से भरा टैंकर दरिया में गिर गया था जो तेज बहाव के कारण बहकर पांच किलोमीटर दूर मैत्रा पहुंच गया। वहां एक बड़े पत्थर में फंस कर अटक गया था।