{"_id":"574898ec4f1c1ba22c69322c","slug":"the-injured-woman-hit-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट से महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 28 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर मियां बाग इलाके में एक महिला कार की चपेट में आने से घायल हो गई। मियां बाग इलाके में जब एक मेटाडोर यात्रियों को नीचे उतार रही थी, तो दूसरी ओर से आ रही महिला अचानक मेटाडेर से आगे निकली। महिला ने जैसे ही अपने कदम आगे बढ़ाए कि दूसरी ओर से आ रही कार की चपेट में वह आ गई।
विज्ञापन
इससे वह घायल हो गई। महिला को घायल होते देख कार चालक ने अपनी कार को रोक कर महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की पहचान शांति देवी (60) पत्नी तरसेम निवासी कशीराह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक को पकड़ मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन