{"_id":"571e75fe4f1c1b443ea91bdd","slug":"the-bike-crashed-into-a-tree-killing-the-other-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पेड़ से टकराई एक की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से करी सात किलोमीटर दूर गोलीबाग क्षेत्र में एक बाइक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंडौल कास्तीगढ़ निवासी युवक भूषण कुमार (32) और संजय कुमार (31) रविवार की रात को बाइक (जेके02एएस-0856) पर सवार होकर डोडा से अपने घर की तरफ जा रहे थे। वह किसी काम के सिलसिले में डोडा गया था था।
विज्ञापन
लौटते समय जब वे गोलीबाग क्षेत्र में पहुंचे तो बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से भूषण कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया गया। लेकिन चिनैनी पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। क्षतिग्रस्त बाइक भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन