फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Teacher suspended for beating up student

छात्रा की पिटाई करने पर शिक्षिका सस्पेंड

Sat, 04 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी Updated Sat, 04 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for beating up student
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।

पौनी। जोन के मिडिल स्कूल भारख में एक अध्यापिका ने स्कूल की छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से चोट के निशान छात्रा की पीट पर साफ देख्‍ाा जा रही थी। इसके चलते छात्रा के परिवार वालों ने पौनी थाने में लिखित रूप से शिकायत की। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सीईओ ने आरोपी शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मिडिल स्कूल भारख में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की छात्रा को उसी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका सुरिंदर कौर ने वीरवार को पढ़ाई में किसी बात को लेकर पिटाई कर दी गई थी, जिसके बाद अपने घर जाते वक्त छात्रा रास्ते में बेहोश हो गई थी। उसके साथ घर जा रहे उसके छोटे भाई ने घर जाकर परिवार वालों को पूरी बात बात बताई।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को छात्रा के परिजनों ने पहले स्कूल तथा बाद में पुलिस स्टेशन पौनी में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार सोनी तथा जोनल शिक्षा अधिकारी पौनी गोपाल शर्मा ने भी स्कूल में पहुंचकर जांच पड़ताल की और तत्काल अध्यापिका को सस्पेंड कर दिया। पुलिस स्टेशन पौनी में शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed