{"_id":"5761b47e4f1c1bf21e11c0d1","slug":"simmer-on-organically-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बवाल पर उबाल, सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू में बवाल पर उबाल, सरकार का फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
भद्रवाह में सड़क पर जलाए गए टायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के जानीपुर स्थित आप शंभूमंदिर में मंगलवार रात की घटना का विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। लोगों ने इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली। प्रदर्शन का नेतृत्व पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया। सरकार के विरोध में निकाली गई रैली पार्टी कार्यालय से शुरू हुई। यहा रामनगर चौक होती हुई गोल मार्केट में पहुंची।
विज्ञापन
यहां काफी देर तक प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। मनकोटिया ने कहा कि रियासत में जब से भाजपा और पीडीपी की गठबंधन सरकार आई है तब धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने क कोशिशें की जा रही हैं। मदिर में घुसकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाना निंदनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद जम्मू के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। जानीपुर में हुई घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। लाठीचार्ज करने वाले पुलिस वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पहले राज्य में जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे यात्रा में रुकावट आए। प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रधान संजीत शर्मा, धनीराम अत्री, सुनील गुड्डा, कृष्ण सिंह आदि शामिल रहे।
लोक विकास दल की बैठक में भी मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना की निंदा की गई। दल के प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया ने घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यह एक सोची समझी साजिश है। बैठक में कुलदीप सिंह, राम किशोर, मोहिंद्र, विक्की, राकेश कुमार मौजूद थे।
घटना के विरोध में नेकां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को आधा घंटा बंद रखा और राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना के बाद किए गए लाठीचार्ज के लिए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। नेकां के प्रांतीय सचिव गोविंद राम के नेतृत्व में एमएच चौक पर जाम लगाया गया।
उन्होंने कहा कि जो भाजपा ने सत्ता के लिए अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया है। जम्मू के जानीपुर मंदिर में हुई घटना के बाद शिकायतकर्ता की पिटाई और भीड़ पर लाठीचार्ज कर भाजपा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना पर भाजपा मौन क्यों है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार सत्ता में आई है तब से आतंकी घटनाओं में भी इजाफा हुआ है।